तमिलनाडु दूसरा राज्य, जहां सबसे ज्यादा केस
महाराष्ट्र के बाद देश में सबसे ज्यादा कोरोना मामले तमिलनाडु में हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राज्य में अबतक 34,914 कोरोना केस सामने आ चुके हैं. इसमें 307 लोगों की मौत हो चुकी है. 18 हजार करीब लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 16 हजार लोगों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है. चेन्नई और आसपास के जिलों में कोरोना मामलों की 75 फीसदी हिस्सेदारी है.
Comments
Post a Comment